Science लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Science लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

विज्ञान - महत्वपूर्ण तथ्य (Science - Important Facts in Hindi)




♦ तंत्रिका कोशिका मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है
♦ महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी धमनी है।
♦ मानव शरीर मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ पाया जाने वाला पदार्थ जल (55-60%) है।
♦ शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।
♦ एड्रीनलीन हार्मोन को ‘करो या मरो’ हार्मोन भी कहा जाता है।
♦ हाइपोथेलेमस ग्रंथि को ‘सुपर मास्टर (Head Master)’ ग्रंथि कहा जाता है।
♦ जबड़े की हड्डी मानव शरीर की सबसे मजबूत हड्डी होती है।
♦ मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज है जो कर्ण मेँ होती है।
♦ सबसे लम्बी हड्डी फीमर (जांघ मेँ) होती है।
♦ 4° से. तापक्रम पर जल का घनत्व अधिकतम होता है।
♦ बॉक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख खनिज होता है।
♦ रुधिर की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है।
♦ विटामिन सी घाव भरने मेँ सहायक है।
♦ केले मेँ अनिषेक जनन पाया जाता है।
♦ तिलचिट्टा मेँ रुधिर रंगहीन होता है।
♦ तम्बाकू मेँ निकोटिन नामक विषैला पदार्थ होता है।
♦ मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम नामक वर्णक के कारण होता है।
♦ बीयर किण्वन से बनाई जाती है जबकि शराब आसवन से बनाई जाती है।
♦ परावर्तन के कारण हमेँ वस्तुएँ दिखाई देती हैँ।
♦ आसंजक बल के द्वारा लिफाफे पर डाक टिकट चिपकी रहती है।
♦ एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम गुणवत्ता का होता है। इसमेँ कार्बन सर्वाधिक मात्रा मेँ होता है।
♦ द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार का मात्रक न्यूटन होता है।
♦ पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैँ, शेष ठोस धातु होते हैँ।
♦ –40° सेन्टीग्रेड तथा –40° फॉरेनहाइट समान होते हैँ।
♦ सोयाबीन मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ प्रोटीन पाया जाता है।
♦ प्रोटीन की कमी से– क्वाशिओस्कारे तथा मेरेस्मस रोग हो जाते हैँ।
♦ सोडियम स्वतंत्र अवस्था मेँ जल उठता है, अतः इसे केरोसीन मेँ रखा जाता है।
♦ सफेद फास्फोरस को पानी मेँ रखा जाता है।
♦ चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।
♦ पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैँ।
♦ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।
♦ कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।
♦ ओजोन मंडल पराबैँगनी किरणोँ को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता है।
♦ कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है।
♦ पहला हृदय प्रत्यारोपण डॉ. क्रिस्टियन बर्नार्ड द्वारा किया गया था।
♦ भारी जल परमाणु भट्टी मेँ मंदक के रूप मेँ प्रयुक्त होता है।
♦ एबी रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक ग्राही तथा ओ रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक दाता कहते हैँ।
♦ लाल रूधिर कणिकाओँ का निर्माण अस्थिमज्जा मेँ होता है तथा श्वेत रूधिर कणिकाओँ का निर्माण अस्थिमज्जा, प्लीहा व लसिका कोशिकाओँ मेँ होता है।
♦ रक्त का लाल रंग हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन मेँ मौजूद लौह तत्त्व के कारण होता है।
♦ क्लोरोफार्म का प्रयोग निश्चेतक (बेहोश करने वाला पदार्थ) के रूप मेँ किया जाता है।
♦ मानव शरीर मेँ 206 हड्डियाँ होती हैँ।
♦ टंगस्टन सबसे कठोर पदार्थ होता है।
♦ एंजाइम विशेष प्रकार के प्रोटीन होते हैँ।
♦ हाइड्रोजन परमाणु ही ऐसा परमाणु है जिसके नाभिक मेँ न्यूट्रॉन नहीँ होता।
♦ काँसा ताँबा तथा टिन का बना होता है, गन मैटल ताँबा, टिन तथा लैड का, पीतल ताँबा तथा जस्ते का तथा स्टेनलैस स्टील मेँ लौहा, क्रोमियम, कार्बन तथा निकल मिले होते हैँ।
♦ कोबाल्ट 60 का उपयोग कैँसर रोग मेँ, रेडियो समस्थानिक स्वर्ण 198 का उपयोग रक्त कैँसर के उपचार मेँ किया जाता है।
♦ कैडमियम का नाभिकीय रिएक्टर मेँ शृंखला अभिक्रिया के नियंत्रक के रूप मेँ उपयोग किया जाता है।
♦ सूर्य तथा हाइड्रोजन बम मेँ उत्सर्जित ऊर्जा संलयन प्रक्रिया के उदाहरण हैँ।
♦ वायरस जनित रोग— एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिसिएंसी सिँड्रोम), डेँगू ज्वर, पोलियो, चेचक, पीलिया (हिपैटाइटिस), रेबीज आदि।
♦ जीवाणु जनित रोग— तपेदिक (क्षय), प्लेग, डिप्थीरिया, कोढ़ (कुष्ठ), मोतीझरा, टिटनेस, निमोनिया, हैजा आदि।
♦ आनुवंशिक रोग— हीमोफीलिया, मंगोलिज्म, वर्णांधता आदि।
♦ शुद्ध जल का pH मान 7 होता है।
♦ 24 कैरेट स्वर्ण को शुद्ध स्वर्ण माना जाता है।
♦ मानव शरीर मेँ सबसे कठोर तत्त्व एनामिल (दाँतो पर) होता है।
♦ विटामिन ई चर्बी युक्त विटामिन है।
♦ भाप इंजन का आविष्कार जेम्स वॉट ने किया।
♦ पीने वाली शराब मेँ एथनॉल एल्कोहल होता है।
♦ मानव का तापमान 310 K या 36.9° C होता है।
♦ कच्चा तेल काला सोना कहलाता है।
♦ माध्यम के तापमान मेँ वृद्धि के साथ प्रकाश की गति बढ़ती है।
♦ डिस्क पर भंडारण हेतु किसी डाटा फाइल का आकार छोटा करने के लिए उसके संधारण को संपीड़न कहते हैँ।
♦ विटामिन के रक्त के स्कंदन मेँ (थक्का जमाने मेँ) सहायक विटामिन है।
♦ लसीकाणु (लिम्फोसाइट) कोशिका प्रतिरक्षी पैदा करती है।
♦ भारत ने अपना पहला अंतरिक्षयान आर्यभट्ट 1975 मेँ प्रक्षेपित किया।
♦ भारत की प्रथम जमीन से हवा मेँ मार करने वाली निम्न दूरी की मिसाइल त्रिशूल है।
♦ बल की इकाई डाइन है।
♦ सामान्य व्यक्ति की नब्ज की गति 70-80 के मध्य होती है।
♦ प्रकाश वर्ष मेँ दूरी मापी जाती है।
♦ रमन प्रभाव प्रकाश से संबंधित है।
♦ पारे का रासायनिक सूत्र Hg है।
♦ यदाकदा ऐसा अनुभव किया गया है कि थर्मस मेँ जब खोलता हुआ पानी डाला जाता है तो शीशा चटक  जाता है, क्योँकि खोलता हुआ तरल पदार्थ अधिक दबाव डालता है।
♦ हवा मेँ ऑक्सीजन की मात्रा लगभग प्रतिशत 20 % है।
♦ सूर्य के प्रकाश से विटामिन डी प्राप्त होता है।
♦ गर्मी मेँ दूध मेँ वसा तत्त्वोँ की मात्रा मेँ कमी हो जाती है।
♦ बैटरी मेँ सल्फ्यूरिक एसिड का उपयोग किया जाता है।


♦ युवा व्यक्ति के दिल की धड़कन औसत प्रति मिनट 72 होती है।
♦ विद्युत बल्ब मेँ नाइट्रोजन गैस भरी जाती है।
♦ रात्रि के समय वृक्ष के नीचे सोना उपयुक्त नहीँ माना जाता है क्योँकि उस समय पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड  गैस छोड़ते हैँ।
♦ एनीमिया रोग आयरन (लौह) की कमी से होता है।
♦ जल का रासायनिक सूत्र H²O है।
♦ स्वर्ण धातु पर हवा एवं ऑक्सीजन का प्रभाव न्यूनतम होता है।
♦ एक स्वस्थ मनुष्य अधिकतम कैलोरी की खपत फुटबॉल खेलते हुए करता है।
♦ नाभिकीय विखंडन मेँ ऊर्जा विमोचन रासायनिक ऊर्जा के रूप मेँ होता है।
♦ अस्थि और उपास्थि के निर्माण और अनुरक्षण के लिए कैल्शियम तत्त्व की मुख्य आवश्यकता होती है।
♦ प्रोटीँस मेँ आमतौर पर मिलने वाली एमिनो अम्लोँ की संख्य 20 होती है।
♦ हवाई जहाज का आविष्कार ओरविल एवं विलियम राइट ने किया।
♦ वैज्ञानिक थॉम्स एल्वा एडीसन के नाम सर्वाधिक आविष्कारोँ का पैटेण्ट हुआ है।
♦ रूस के अंतरिक्ष स्टेशन का नाम मीर है।
♦ फैदोमीटर समुद्र की गहराई नापने वाले यंत्र का नाम है।
♦ यदि किसी रेडियोएक्टिव तत्त्व का 75 प्रतिशत भाग 24 वर्ष मेँ विघटित होता है तो उस तत्त्व का अर्द्धायु काल 12 वर्ष होगा।
♦ प्लास्टर ऑफ पेरिस डी-हाइड्रेशन के कारण जमता है।
♦ ध्रुवण की घटना यह दर्शाती है कि प्रकाश तरंगे अनुप्रस्थ प्रकृति की होती हैँ।
♦ प्राकृतिक गैस के अवयव के रूप मेँ प्राप्त होने वाली प्रमुख अक्रिय गैस हीलियम है।
♦ डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को भारतीय प्रक्षेपास्त्रोँ के पूर्ण स्वदेशी कार्यक्रम का निर्माता माना जाता है।
♦ ध्वनि की तीव्रता को डेसीबल मेँ मापा जाता है।
♦ ग्लोबल वार्मिँग ग्रीन हाऊस का प्रभाव है।
♦ श्री हरिकोटा स्थान भारत के रॉकेट प्रक्षेपण के लिए प्रसिद्ध है।
♦ ओजोन मंडल मेँ छिद्र के लिए उत्तरदायी गैस क्लोरोफ्लोरो कार्बन है।
♦ प्रथम भारतीय वैज्ञानिक जगदीशचन्द्र बसु ने विश्व मेँ लघु तरंग रेडियो का आविष्कार किया।
♦ कम्प्यूटर के निर्माण मेँ सिलिकॉन की आवश्यकता होती है।
♦ कारखानोँ से निकलने वाले प्रदूषित धुएँ से दमा रोग होता है।
♦ रिएक्टर स्केल का प्रयोग भूकम्प को नापने मेँ होता है।
♦ अनियंत्रित औद्योगिकीकरण से अम्ल वर्षा होती है। यह मुख्य रूप से नाइट्रस और सल्फर डाइऑक्साइड के कारण होती है।
♦ आमतौर से श्वसनीय शोथ रोग पेशी खिँचाव की दशाओँ से सम्बद्ध होता है।
♦ भौतिक परिवर्तन से पदार्थ के भौतिक गुणोँ मेँ परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन अस्थाई एवं उत्क्रमणीय होता है। भौतिक परिवर्तन के उदाहरण— सोने का पिघलना, काँच का टूटना, शक्कर का पानी मेँ घुलना, आश्वन, संघनन, उर्ध्वपातन आदि।
♦ रासायनिक परिवर्तन स्थाई एवं सामान्यतः अनुत्क्रमणीय होते हैँ। उदाहरण— कोयले का जलना, लोहे पर जंग लगना, दूध का दही बनना, अवक्षेपण, किण्वन, दहन आदि।
♦ घरोँ मेँ भेजी जाने वाली प्रत्यावर्ती धारा की वोल्टता 220 वोल्ट तथा आवर्ती 50 चक्र प्रति सैकण्ड या हर्ट्ज होती है।
♦ घरोँ मेँ लगे विद्युत उपकरण बल्ब, पंखा, दूरदर्शन, हीटर, रेफ्रीजरेटर आदि को समान्तर क्रम मेँ लगाया जाता है।
♦ विद्युत परिपथ मेँ धारा प्रवाहित करने पर प्रति सैकण्ड किये गये कार्य या कार्य करने की दर को विद्युत शक्ति कहते हैँ। विद्युत शक्ति का मात्रक जूल प्रति सैकण्ड या वाट है।
♦ वाट शक्ति का छोटा मात्रक है। 1 किलोवाट = 1000 वाट, 1 मेगावाट = 1000000 वाट, 1 अश्वशक्ति (Horse Power) = 746 वाट।
♦ यदि किसी बल्ब पर 100 वाट तथा 220 वोल्ट लिखा है तो इसका तात्पर्य है कि बल्ब 220 विभवान्तर पर प्रयुक्त करने पर 100 वाट शक्ति व्यय करेगा अर्थात् 1 सैकण्ड मेँ 100 जूल ऊर्जा खर्च होगी।
♦ विद्युत ऊर्जा को किलोवाट घण्टा मेँ मापा जाता है। 1 किलोवाट घण्टा को एक यूनिट कहते हैँ। एक किलोवाट घण्टा (KWh) = 1000 वाट x घण्टा = 1000 X 60 X 60 वाट सैकण्ड = 3.6 x 10&sup6;
♦ फ्यूज तार एक पतला तार होता है जे अल्प गलनांक तथा कम प्रतिरोध वाले मिश्र धातु (टिन व सीसा) का बना होता है।
♦ टेलीफोन, टेलीग्राफ, विद्युत घण्टी तथा विद्युत क्रेन विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव पर कार्य करते हैँ।
♦ हीटर प्लेट प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं चीनी मिट्टी के मिश्रण से बनाई जाती है जो विद्युत की कुचालक होती है।
♦ हीटर मेँ तापन तन्तु नाइक्रोम, केलोराइट, क्रोमेल आदि का बना हुआ प्रयुक्त किया जाता है।
♦ विद्युत स्त्री या प्रेस मेँ तापन तन्तु नाइक्रोम अभ्रक के टुकड़ोँ मेँ रखा जाता है।
♦ विद्युत टोस्टर जो डबल रोटी को सेकने के लिए प्रयुक्त किया जाता है, मेँ तापन तन्तु नाइक्रोम तार का  बना होता है।
♦ रेफ्रिजरेटर न्यून दाब पर द्रव के वाष्पन सिद्धान्त पर कार्य करता है।
♦ रेफ्रिजरेटर मेँ अमोनिया, मिथाइल क्लोराइड, क्लोरोफ्लोरो कार्बन (फ्रीऑन) एवं हाइड्रोफ्लोरो कार्बन प्रशीतक के रूप मेँ काम मेँ लाये जाते हैँ।
♦ किसी चालक मेँ विद्युत धारा प्रवाहित करने पर वह गर्म हो जाता है इसे विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव कहते हैँ।
♦ हीटर, प्रेस, विद्युत केतली, टोस्टर, ऑवन आदि युक्तियाँ धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर कार्य करती हैँ। इन सभी युक्तियोँ मेँ प्रायः नाइक्रोम जैसी मिश्र धातु के तापन तन्तु काम मेँ लाये जाते हैँ।
♦ बैसेमर विधि से फफोलेदार ताँबा प्राप्त होता है।
♦ अपरिस्कृत लोहा ढलवां लोहा या कच्चा लोहा कहलाता है जबकि पिटवा लोहा, लोहे का शुद्ध रूप होता है।
♦ सल्फर का उपयोग मुख्य रूप से गंधक का अम्ल, बारूद, औषधी एवं कीटनाशी के रूप मेँ किया जाता है।
♦ फॉस्फोरस का उपयोग दियासलाई उद्योग, मिश्रधातु तथा कीटनाशी यौगिकोँ के निर्माण मेँ किया जाता है जबकि इसके यौगिक उर्वरक के रूप मेँ प्रयुक्त होते हैँ।
♦ वायुमण्डल की ओजोन परत सूर्य की किरणोँ से आने वाली हानिकारक पराबैँगनी किरणोँ का अवशोषण करती है।
♦ गन्धक के अम्ल का उपयोग डिटर्जेन्ट उद्योगोँ मेँ, विद्युत बैटरी तथा प्रयोगशाला मेँ बहुतायत से किया जाता है।
♦ हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का उपयोग क्लोरीन गैस के निर्माण तथा विरंजक चूर्ण बनाने मेँ किया जाता है।
♦ सीमेन्ट मेँ चूना, सिलिका, ऐलूमिना, मैग्नीशियम ऑक्साइड तथा फेरिक ऑक्साइड आदि होते हैँ।
♦ प्लास्टर ऑफ पेरिस कैल्सियम का अर्द्धहाइड्रेट होता है जो खिलौने, मूर्तियाँ तथा प्लास्टर के काम आता है।
♦ क्रिस्टलीय अपररूपोँ मेँ हीरा, ग्रेफाइट एवं फुलरीन प्रमुख हैँ।
♦ हीरा अत्यधिक कठोर, ताप एवं विद्युत का कुचालक होता है।
♦ ग्रेफाइट नर्म व चिकना, ताप एवं विद्युत का सुचालक होता है।
♦ एल्केनोँ के पॉली क्लोरोफ्लोरो व्युत्पन्नोँ को क्लोरो–फ्लुओरो कार्बन या फ्रीऑन कहते हैँ। फ्रीऑन का उपयोग प्रशीतक के रूप मेँ किया जाता है।
♦ संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG) का उपयोग ईंधन के रूप मेँ तथा महानगरोँ मेँ चलने वाले वाहनोँ मेँ पेट्रोल तथा डीजल के विकल्प के रूप मेँ किया जा रहा है।
♦ प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का बहुलक होता है।
♦ प्राकृतिक रबर को गंधक के साथ गर्म करना वल्कीनीकरण कहलाता है।
♦ साबुन एवं अपमार्जक निर्माण की क्रियाविधि भिन्न–भिन्न है। अपमार्जक कठोर जल के साथ भी अच्छे परिणाम देते हैँ।
♦ कीटोँ को मारने या प्रतिकर्षित करने के लिए प्रयुक्त रसायनोँ को कीटनाशी कहते हैँ।




दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

सामान्य विज्ञान Super 100 Fact GK - 1





1. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है? --- हिरण
2. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?--- संयुक्त राज्य अमरीका
3. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? --- विद्युत
4. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? --- हेनरी शीले ने
5. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि? --- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है
6. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? --- बढ़ता है
7. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का --- तीसरा नियम है
8. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? --- गंधक
9. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि? --- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
10. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? --- हेनरी बेकरल ने
11. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? --- पाँच
12. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है? --- एक अवतल लेंस
13. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? --- विशिष्ट गुरुत्व
14. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा? --- 8 मीटर/सेकेण्ड
15. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है? --- उत्तल दर्पण
16. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं? --- उपधातु
17. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? --- थियोफ्रेस्टस
18. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी? --- इस्पात में
19. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग बढ़ जायेगा
20. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर --- सुनाई नहीं देगी
21. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है --- पलायन वेग
22. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल --- 2% बढ़ जायेगा
23. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल --- अपरिवर्तित रहेगा
24. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है --- अनुनाद के कारण
25. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? --- जल के प्रवाह की दर
26. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि --- पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
27. यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा --- 12 घण्टे का
28. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड --- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
29. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? --- स्प्रिंग घड़ी
30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण --- 2% घट जायेगा
31. दाब का मात्रक है? --- पास्कल
32. खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए --- उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
33. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तो उसका ताप --- बढ़ जाता है
34. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक होता है --- -0° K
35. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? --- ग्रीक
36. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?--- रेडियोएक्टिव धर्मिता
37. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? --- बैगनी
38. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप --- बढ़ जायेगा
39. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? --- सात रंग
40. 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता है? --- 2 सेकेण्ड
41. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित है? --- बैंगलोर में
42. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है --- ध्वनि की चाल से अधिक
43. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है --- 36,000 किलोमीटर
44. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है? --- हिप्पोक्रेटस
45. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है? --- इंजन को ठण्डा रखना
46. मनुष्य के शरीर के ताप होता है --- 37° C
47. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को --- निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
48. किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो लेंस --- उत्तल है
49. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस --- अवतल है
50. तारे टिमटिमाते हैं --- अपवर्तन के कारण


51. निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है? --- न्यूट्रॉन
52. पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन कहलाता है --- शारीरिकी
53. निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है --- बैंगनी
54. स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3 मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी? --- 4 मीटर
55. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? --- डायोप्टर
56. रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है --- रेडियों तरंगों का परावर्तन
57. न्यूटन की गति के नियमों के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है? --- द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।
58. किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है? --- जड़त्व
59. लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है --- विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
60. दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि? --- क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
61. बर्फ़ के टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं, क्योंकि? --- दाब अधिक होने से बर्फ़ का गलनांक घट जाता है
62. मोटर कार में शीतलन तन्त्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है? --- केवल संवहन
63. जीवित प्राणियों के शरीर में होने वाली निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रक्रिया, पाचक प्रक्रिया है? --- प्रोटीनों का ऐमिनो अम्लों में विघटन
64. एक टेलीविश्ज़न में दूरस्थ नियन्त्रण के लिए किस प्रकार के वैद्युत चुम्बकीय विकिरण का उपयोग किया जाता है? --- हर्त्ज या लघु रेडियो तरंगें
65. मिथेन जिसके वायुमण्डल में उपस्थित है, वह है? --- बृहस्पति
66. प्रोटीन के पाचन में सहायक एन्जाइम है? --- ट्रिप्सिन
67. उन देशों में जहाँ के लोगों का मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल है, लोग पीड़ित होते हैं? --- बेरी-बेरी से
68. माँसपेशियाँ में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है? --- लैक्टिक अम्ल
69. प्रकाश वर्ष होता है? --- एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी
70. समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है? --- फ़ेदोमीटर
71. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? --- सिलिकन की
72. वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है? --- मुख्य अक्ष
73. अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी? --- अनन्त
74. वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है? --- जिंक
75. जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? --- लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
76. कार्य का मात्रक है? --- जूल
77. प्रकाश वर्ष इकाई है? --- दूरी की
78. एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ कहलाता है? --- तत्त्व
79. दो या दो से अधिक तत्त्वों के मात्रा के विचार से एक निश्चित अनुपात में संयोग करने से बना पदार्थ कहलाता है? --- यौगिक
80. किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं? --- डाप्लर प्रभाव
81. कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं? --- आवृति
82. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी? --- 332 मी./से.
83. निम्नलिखित में से समय का मात्रक नहीं है? --- प्रकाश वर्ष
84. पारसेक (Parsec) इकाई है? --- दूरी की
85. निम्नलिखित में से कौन धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है? --- सीसा
86. निम्नलिखित में किस अधातु में धातुई चमक पायी जाती है? --- ग्रेफाइट,आयोडिन
87. एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो --- हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी
88. कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं --- पृष्ठ तनाव के कारण
89. पानी का घनत्व अधिकतम होता है? --- 4°C पर
90. यदि दो उपग्रह एक ही वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो उनके --- वेग समान होंगे
91. पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे एक उपग्रह से एक पैकेट छोड़ दिया जाता है तो --- उपग्रह के साथ उसी चाल से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा
92. निम्नलिखित में से कौन एक यौगिक है? --- अमोनिया
93. यंग प्रत्यास्थता गुणांक का SI मात्रक है --- न्यूटन/मी.2
94. कैण्डेला मात्रक है --- ज्योति तीव्रता
95. जल एक यौगिक है, क्योंकि --- इसमें रासायनिक बंधों से जुड़े हुए दो भिन्न तत्त्व होते हैं।
96. वह विज्ञान जिसका सम्बन्ध जीवधारियों के अध्ययन से होता है कहलाता है --- जीव विज्ञान
97. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? --- शैवाल
98. जूल निम्नलिखित में से किसकी इकाई है --- ऊर्जा
99. मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई? --- 1971 ई.
100. चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि --- चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं




दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !