History लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
History लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामाजिक व धार्मिक आंदोलन : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Social and Religious Reform Movement in India GK Facts in Hindi)

Social and Religious Reform Movement in India GK Facts in Hindi



भारत में सामाजिक व धार्मिक सुधार आंदोलन की List देखने के लिये यहां Click करें 

● ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब हुई— 1828 ई. 
● ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा और कहाँ की गई— कलकत्ता में, राजा राममोहन राय 
● आधुनिक भारत में हिंदू धर्म के सुधार का पहला आंदोलन कौन-सा था— ब्रह्म समाज 
● ब्रह्म समाज का विरोधी संगठन कौन-सा था जिसने सती प्रथा व अन्य सुधारों का विरोध किया— धर्म सभा 
● धर्म सभा के संस्थापक कौन थे— राधाकांत देव 
● सती प्रथा का अंत कब हुआ— 1829 ई. 
● सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किसका रहा— राजा राममोहन राय 
● ‘आर्य समाज’ की स्थापना कब हुई— 1875 ई., मुंबई 
● ‘आर्य समाज’ की स्थापना किसने की— स्वामी दयानंद सरस्वती ने
● आर्य समाज किसके विरुद्ध है— धार्मिक अनुष्ठान व मूर्ति पूजा 
● 19वीं सदी में भारतीय पुनर्जागरण का पिता किसे माना जाता है— राजा राममोहन राय को 
● राजाराम मोहन राय का जन्म कहाँ हुआ— राधानगर, जिला वर्धमान 
● स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था— मूलशंकर 
● राजा राममोहन राय के इंग्लैंड जाने के बाद ब्रह्म समाज की बागडोर किसने संभाली— रामचंद विधावागीश 
● किसके प्रयासों से ब्रह्म समाज की जड़े उत्तर प्रदेश, पंजाब व मद्रास में फैली— केशवचंद्र सेन 
● 1815 ई. में कलकत्ता में किसने ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की— राजा राममोहन राय 
● राजा राममोहन राय व डेविड हेयर हकिस संस्था से जुड़े थे— हिन्दू कॉलेज 
● थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना कब और कहाँ हुई— 1875 ई., न्यूयॉर्क में 
● थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना भारत में कब और कहाँ हुई— 1882 ई., अडयार, मद्रास में 
● ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना किसने की— दयानंद सरस्वती 
● ‘वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया— दयानंद सरस्वती 
● ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना कब हुई— 1896-97 ई., बैलूर (कलकत्ता)
● ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की— स्वामी विवेकानंद 
● अलीगढ़ आंदोलन किसने चलाया— सर सैय्यद अहमद खाँ 
● अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव किसने डाली— सर सैय्यद अहमद खाँ 
● ‘युवा बंगाल’ आंदोलन के नेता कौन थे— हेनरी विवियन डेरोजियो 
● ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना किसने थी— ज्योतिबा फूले 
● किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई— राजा राममोहन राय 
● वहाबी आंदोलन का मुख्य केंद्र कहाँ था— पटना 
● भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया— 1843 ई. 
● भारत में अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था किसके द्वारा की गई— विलियम बैंटिंक द्वारा 
● ‘वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है’ यह कथन किसका है— स्वामी दयानंद सरस्वती 
● ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है— महादेव गोविंद रानाडे 
● विवेकानंद किस स्थान पर विश्व धर्म सम्मेलन में प्रसिद्ध हुए— शिकागो 
● ‘संवाद कौमुदी’ पत्र के संपादक कौन थे— राजा राममोहन राय 
● ‘तत्व रंजिनी सभा’, ‘तत्व बोधिनी सभा’ व ‘तत्व बोधीन पत्रिका’ किससे संबंधित हैं— देवेंद्र नाथ टैगोर 
● ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसकी प्रेरणा के फलस्वरूप हुई— केशवचंद्र सेन 
● ‘वामा बोधिनी’ पत्रिका महिलाओं के लिए किसने निकाली— केशवचंद्र सेन 
● शारदामणी कौन थी— रामकृष्ण परमहंस की पत्नी 
● ‘कूका आंदोलन’ किसने चलाया था— गुरु राम सिंह 
● 1956 ई. में कौन-सा धार्मिक कानून पारित हुआ— धार्मिक अयोग्यता कानून 
● महाराष्ट्र के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है— गोपाल हरि देशमुख 
● ब्रह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है— एकेश्वरवाद 
● ‘देव समाज’ की स्थापना किसने की— शिवनारायण अग्निहोत्री 
● ‘राधास्वामी सत्संग’ के संस्थापक कौन हैं— शिवदयाल साहब 
● फेवियन आंदोलन का प्रस्तावक कौन था— एनी बेसेंट 
● 20वीं सदी के आरंभिक दशक में आरंभ होने वाला आंदोलन कौन-सा था— अहरार 
● ‘भारत समाज सेवक’ की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई— 1905 ई., गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा 
● सिक्ख गुरुद्वारा अधिनियम कब पारित हुआ— 1925 ई. 
● रामकृष्ण परमहंस का मूल नाम क्या था— गदाधर चटोपाध्याय 
● डॉ. ऐनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष कब बनी— 1917 ई. 
● शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कब भाग लिया— 1893 ई. 
● ‘प्रीसेप्टस ऑफ जीसस’ की रचना किसने की— राजा राममोहन राय ने 
● राजा राममोहन राय की फारसी पुस्तक कौन-सी थी जिसका प्रकाशन 1809 में हुआ— तुहफतुह-उल

मुवाहिदीन 
● वेदांत कॉलेज की स्थापना किसने की— राजा राममोहन राय ने 
● राजा राममोहन राय को किसने ‘युग दूत’ कहा— सुभाष चंद्र बोस ने 
● स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों का वर्णन किस पुस्तक में मिलता है— सत्यार्थ प्रकश में 
● शुद्धि आंदोलन किसने चलाया— दयानंद सरस्वती ने 
● सेंट्रल हिन्दू कॉलेज की स्थापना किसने की— डॉ. ऐनी बेसेंट ने 
● ईस्ट इंडिया दैनिक समाचार-पत्र का संपादन किसने किया— डेरोजियो ने 
● ‘भारत भारतीयों के लिए है’ यह किसने कहा था— दयानंद सरस्वती ने 
● अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कब बना— 1920 में 
● अहमदिया आंदोलन किसके द्वारा चलाया गया— मिर्जा गुलाम अहमद द्वारा 
● देवबंद आंदोलन कहाँ से आरंभ हुआ— देवबंद, सहारनपुर (उ.प्र)
● ‘मानव के लिए एक धर्म, एक जाति व एक ईश्वर’ यह वचन किसने कहा— श्रीनारायण गुरु 





दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

भारत में सामाजिक व धार्मिक सुधार आंदोलन (Social and Religious Reform Movement in India GK in Hindi)




सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलन 

19वीं सदी को भारत में धार्मिक एवं सामाजिक पुनर्जागरण की सदी माना गया है। इस समय ईस्ट इण्डिया कम्पनी की पाश्चात्य शिक्षा पद्धति से आधुनिक तत्कालीन युवा मन चिन्तनशील हो उठा, तरुण व वृद्ध सभी इस विषय पर सोचने के लिए मजबूर हुए। यद्यपि कम्पनी ने भारत के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप के प्रति संयम की नीति का पालन किया, लेकिन ऐसा उसने अपने राजनीतिक हित के लिए किया। पाश्चात्य शिक्षा से प्रभावित लोगों ने हिन्दू सामाजिक रचना, धर्म, रीति-रिवाज व परम्पराओं को तर्क की कसौटी पर कसना आरम्भ कर दिया। इससे सामाजिक व धार्मिक आन्दोलन का जन्म हुआ। अंग्रेज़ हुकूमत में सदियों की रूढ़ियों से जर्जर एवं अंधविश्वास से ग्रस्त औद्योगिकी नगर कलकत्ता, मुम्बई, कानपुर, लाहौर एवं मद्रास में साम्यवाद का प्रभाव कुछ अधिक रहा। भारतीय समाज को पुनर्जीवन प्रदान करने का प्रयत्न प्रबुद्ध भारतीय सामाजिक एवं धार्मिक सुधारकों, सुधारवादी ब्रिटिश गवर्नर-जनरलों एवं पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार ने किया।

कुछ प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक सुधारक आंदोलन व उन्हें शुरू करने बाले महान विचारक एवं उनके शुरू होने का वर्ष यहां दिये जा रहे है ! जो निम्न है -  

सामाजिक व धार्मिक सुधार आंदोलननामवर्ष
अभिनव भारतवि डी सावरकर1905
ब्रह्मा समाजराजा राममोहन राय1828
इंडिया हाउसस्यामा जी कृष्ण वर्मा1905
प्रार्थना समाजआत्माराम पांडुरंग1867
आर्य समाजदयानंद सरस्वती1875
रामकृष्ण मिशनस्वामी विवेकानंद1897
थियोसोफिकल सोसाइटीमैडम ब्लावात्स्की एवं करनाल अल्काट1875
अलीगढ आंदोलनसैयद अहमद खान1875
यंग बंगाल आंदोलनहेनरी विवियन डेरोजियो1828
अहमदिया आंदोलनमिर्जा गुलाम अहमदिया1889
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसए ओ ह्यूम1885
दिल्ली दरबारजॉर्ज पंचम1911
होमरूल आंदोलनएनीबेसेण्ट और बाल गंगाधर तिलक1916
मुस्लिम लीगनवाब सलीमुल्ला1906
बंगाल विभाजनलार्ड कर्जन1095
रौलेट एक्ट1919
जलियाँवाला बाग़ हत्याकांडजनरल डायर1919
खिलाफत आंदोलनमहात्मा गांधी1920
असहयोग आंदोलनमहात्मा गांधी1920
साइमन कमीशनसर जॉन साइमन1927
नेहरू रिपोर्टमोतीलाल नेहरू1928
पूर्ण स्वराज की घोषणाजवाहरलाल नेहरू1930
सविनय अवज्ञा आंदोलनमहात्मा गांधी1930
प्रथम गोलमेज सम्मलेन1930
द्वितीय गोलमेज सम्मलेन1931
तृतीय गोलमेज सम्मलेन1932
साम्प्रदायिक निर्णयरैम्जे मैकडोनाल्ड1932
क्रांतिकारी राष्ट्रवादचापेकर बंधुओं1897
अगस्त प्रस्ताव1940
क्रिप्स मिशन1942
भारत छोडो आंदोलनमहात्मा गांधी1942
राजगोपालाचारी फार्मूला1944
वेवेल योजना1945
कैबिनेट मिशन1946
एटली की घोषणा1948
माउंटबेटन योजना1947
चौरी चौरा हत्याकांड1922
साबरमती आश्रममहात्मा गांधी1916





दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की महत्वपूर्ण जानकारी (Indian National Congress - Important Facts in Hindi)



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस -
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 से 30 दिसंबर 1885 के मध्य बम्बई में तब हुई जब भारत की विभिन्न प्रेसीडेंसियों और प्रान्तों के 72 सदस्य बम्बई में एकत्र हुए| भारत के सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी एलेन ओक्टोवियन ह्युम ने कांग्रेस के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| उन्होंने पुरे भारत के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं से संपर्क स्थापित किया और कांग्रेस के गठन में उनका सहयोग प्राप्त किया| दादाभाई नैरोजी, काशीनाथ त्रयम्बक तैलंग,फिरोजशाह मेहता,एस. सुब्रमण्यम अय्यर, एम. वीराराघवाचारी,एन.जी.चंद्रावरकर ,रह्मत्तुल्ला एम.सयानी, और व्योमेश चन्द्र बनर्जी उन कुछ महत्वपूर्ण नेताओं में शामिल थे जो गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में शामिल हुए थे| महत्वपूर्ण नेता सुरेन्द्र नाथ बनर्जी इसमें शामिल नहीं हुए क्योकि उन्होंने लगभग इसी समय कलकत्ता में नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया था|


भारत में प्रथम राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन के गठन का महत्व महसूस किया गया| अधिवेशन समाप्त होने के लगभग एक हफ्ते बाद ही कलकत्ता के समाचारपत्र  द इंडियन मिरर  ने लिखा कि “बम्बई में हुए प्रथम राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत में ब्रिटिश शासन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है| 28 दिसंबर 1885 अर्थात जिस दिन इसका गठन किया गया था, को भारत के निवासियों की उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मान्य जायेगा| यह हमारे देश के भविष्य की संसद का केंद्रबिंदु है जो हमारे देशवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करेगा| यह एक ऐसा दिन था जब हम पहली बार अपने मद्रास, बम्बई,उत्तर पश्चिमी सीमा प्रान्त और पंजाब के भाइयों से गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज की छत के नीचे मिल सके|इस अधिवेशन की तारीख से हम भविष्य में भारत के राष्ट्रीय विकास की दर को तेजी से बढ़ते हुए देख सकेंगे”|
कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे |कांग्रेस के गठन का उद्देश्य,जैसा कि उसके द्वारा कहा गया,जाति, धर्म और क्षेत्र की बाधाओं को यथासंभव हटाते हुए देश के विभिन्न भागों के नेताओं को एक साथ लाना था ताकि देश के सामने उपस्थित महत्वपूर्ण समस्याओं पर विचार विमर्श किया जा सके| कांग्रेस ने नौ प्रस्ताव पारित किये,जिनमें ब्रिटिश नीतियों में बदलाव और प्रशासन में सुधार की मांग की गयी|


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लक्ष्य और उद्देश्य -
• देशवासियों के मध्य मैत्री को प्रोत्साहित करना
• जाति,धर्म प्रजाति और प्रांतीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना
• लोकप्रिय मांगों को याचिकाओं के माध्यम से सरकार के सामने प्रस्तुत करना
• राष्ट्रीय एकता की भावना को संगठित करना
• भविष्य के जनहित कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करना
• जनमत को संगठित व प्रशिक्षित करना
• जटिल समस्याओं पर शिक्षित वर्ग की राय को जानना




भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशन - 

वर्षस्थानअध्यक्ष
1885बम्बईडब्ल्यू सी बनर्जी
1886कलकत्तादादाभाई नौरोजी
1887मद्राससैयद बदरुद्दीन तैयबजी (प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष)
1888इलाहबादजॉर्ज यूले (प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष)
1905बनारसजी के गोखले (स्वदेशी की मांग)
1906कलकत्तादादाभाई नौरोजी (‘स्वराज’ शब्द   प्रयोग)
1907सूरतरासबिहारी घोष (कांग्रेस   विभाजन)
1908मद्रासरासबिहारी घोष (कांग्रेस के लिए नया संविधान)
1916लखनऊए सी मजूमदार (कांग्रेस का मुस्लिम लीग के साथ मिलना)
1917कलकत्ताएनी बेसेंट (प्रथम महिला अध्यक्ष)
1923दिल्लीअब्दुल कलम आजाद(सबसे काम उम्र के अध्यक्ष)
1924बेलगाँवमहात्मा गांधी
1925कानपूरश्री मती सरोजिनी नायडू (प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष)
1927मद्रासएम ए अंसारी
1929लाहोरजवाहरलाल नेहरू
1933कलकत्ताश्रीमती नलिन सेनगुप्ता
1936लखनऊजवाहरलाल नेहरू
1937फैजपुरजवाहरलाल नेहरू (पहली बार गांव में सत्र हुआ)
1938हरिपुरासुभाषचन्द्र बोस
1939त्रिपुरीसुभाषचन्द्र बोस (बॉस का त्याग पत्र, राजेंद्र प्रसाद का अध्यक्ष बनना)
1946मेरठजे बी कृपलानी
1947दिल्लीराजेंद्र प्रसाद






दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !