भारतीय संविधान - महत्वपुर्ण प्रश्नोत्तरी (Indian Constitution - Important Facts in Hindi)




1. संविधान सभा के गठन के लिए चुनाव कब हुआ? – नवम्बर, 1946 में
2. महारानी विक्टोरिया को किस वर्ष भारत का साम्राज्ञी बनाया गया? – 1858 ई. में 
3. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? – जवाहरलाल नेहरू ने

4. संविधान निर्माण के लिए उद्देश्य प्रस्ताव किसने पेश किया? – जवाहरलाल नेहरू ने 
5. गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्व करता था? – ब्रिटिश सम्राट् का

6. संविधान सभा के झंडा समिति के कौन अध्यक्ष थे? – जे. बी. कृपलानी
7. भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया? – कैबिनेट मिशन योजना
8. राष्ट्र गान गाने में लगभग कितना समय लगता है? – लगभग 52 सेकंड
9. संविधान सभा ने तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में कब अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को
10. ब्रिटेन के किस प्रधानमंत्री ने भारतीय संविधान की वैधता को ही चुनौती दी थी? – विंस्टन चर्चिल ने
11. संविधान सभा ने अंबेडकर की अध्यक्षता में कब प्रारूप समिति का गठन किया? – 24 अगस्त, 1947 को
12. ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिया गया है? – मुण्डकोपनिषद् से
13. किसे ‘भारत का बिस्मार्क’ कहा जाता है? – सरदार वल्लभ भाई पटेल को
14. किस वर्ष गोवा सहित अन्य पुर्तगाली बस्तियों को भारतीय संघ राज्य क्षेत्र वनाया गया? – 1962 ई. में
15. संविधान के किन अनुच्छेदों में मौलिक अधिकार वर्णित हैं? – अनुच्छेद 12 से 35
16. भारत में किस प्रकार की नागरिकता की व्यवस्था की गई है? – एकल नागरिकता की
17. किस मौलिक अधिकार को बी. आर. अम्बेडकर ने ‘संविधान की आत्मा’ कहा? – संवैधानिक उपचारों के अधिकार (अनु. 32) को
18. किस वर्ष जनता पार्टी ने भारत रत्न जैसे सम्मानों का देना समाप्त कर दिया? – 1977 ई. में
19. संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों को लागू करवाने की जिम्मेवारी किसकी हैं? – सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों की
20. संविधान के किस संशोधन के तहत मौलिक कर्तव्य को जोड़ा गया है? – 42वें संविधान संशोधन द्वारा
21. संविधान निर्माण का कार्य कब प्रारम्भ हुआ? – 13 दिसम्बर, 1946 को 
22. संविधान के किस अंग/अध्याय में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय की व्यवस्था चर्चित है? – प्रस्तावना में

23. किस अनुच्छेद में पुरुषों और स्त्रियों दोनों को समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान है? – अनु. 39(3) (च) में
24. राष्ट्रपति पद हेतु निर्वाचन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या है? – 35 वर्ष
25. देश की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमान किसमें निहित है? – राष्ट्रपति में
26. किसके उल्लंघन करने पर राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग लगाया जा सकता है? – संविधान का
27. भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? – संविधान सभा ने
28. किस राष्ट्रपति ने जेबी वीटो का प्रयोग किया था? – ज्ञानी जैल सिंह ने
29. संविधान के किस भाग को ‘भारत का मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है? – भाग-3
30. किस अनुच्छेद में लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता प्रदान की गई है? – अनु. 16
31. कौन संसद का सत्रावसान कर सकता है और संसद के सत्र को आहूत कर सकता है? – राष्ट्रपति
32. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने व्यक्तियों की मनोनीत करता है? – 12
33. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन हुई? – श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
34. भूमि अधिग्रहण से संबंधित विधेयक किसके सिफारिश के बिना संसद में नहीं पेश किये जा सकते हैं? – राष्ट्रपति के
35. भारत का वह राष्ट्रपति कौन था, जो पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष भी थे? – नीलम संजीव रेड्डी
36. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा भंग कर सकता है? – अनुच्छेद 85 के अंतर्गत
37. जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य तुरंत सदन में चाहता है, उन्हें कौन-सा प्रश्न कहते हैं? – तारांकित प्रश्न
38. राष्ट्रपति के आंतरिक गड़बड़ी के आधार पर राष्ट्रीय संकट की घोषणा सर्वप्रथम कब की थी? – 1975 ई. में
39. उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए संकल्प किस सदन में पेश किया जाता है? – केवल राज्यसभा में
40. किस वर्ष से पूर्व उपराष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशन का प्रावधान नहीं था? – 1997 ई. से पूर्व
41. लोकसभा की अवधि किस परिस्थिति में बढ़ाई जा सकती है? – संकट काल की स्थिति में
42. भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनने हेतु न्यूनतम उम्र सीमा क्या है? – 25 वर्ष
43. किसने सर्वप्रथम उप-प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया? – वल्लभ भाई पटेल ने
44. लोकसभा सदस्यों की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है? – 552
45. किसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री वास्तव में मंत्रिमंडल के वृतखंड की प्रमुख शिला है।’’ – डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने
46. भारत सरकार का कौन सर्वोच्च विधि अधिकारी होता है? – भारत का महान्यायवादी
47. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यसभा का गठन वर्णित है? – अनुच्छेद 80
48. राज्यसभा की पहली बैठक किसकी अध्यक्षता में संपन्न हुई थी? – डॉ. एस. राधाकृष्णन की
49. एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद को बैठक होना आवश्यक है? – दो बार
50. संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्कीकरण किया गया है? – अनुच्छेद 50 में 




दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !


2 टिप्‍पणियां:

  1. इस तरह की प्रश्नोत्तरी पढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि पहले उत्तर ढककर खुद से जवाब देने की कोशिश करें, फिर जो प्रश्न गलत हों उन्हें अलग नोट कर लें। तारीखों और अनुच्छेद-संख्या वाले तथ्य — जैसे राष्ट्रीय ध्वज अपनाने की तारीख, प्रारूप समिति का गठन और मौलिक अधिकारों का अनुच्छेद-परिसर — बार-बार गलत होते हैं, इसलिए इन्हें छोटे-छोटे समूहों में दोहराना चाहिए। उत्तर देखने के बाद उसी विषय पर कुछ और प्रश्न हल करने से जानकारी पक्की होती है। अनुच्छेदों पर केंद्रित अभ्यास के लिए यह संग्रह भी उपयोगी लगा: https://bhartiyestudents.site/2026/10/15/indian-constitution-mcq-hindi/ — यहाँ प्रश्नों के साथ उत्तर भी दिए गए हैं, जिससे अपनी तैयारी जाँचना आसान हो जाता है।

    जवाब देंहटाएं

Thank You