नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय (GK Trick - Nobel Prize Winner Indian List in Hindi)


GK Trick - Nobel Prize Winner Indian List in Hindi



नोबेल पुरस्कार के संबंध मे समस्त जानकारी के लिये ये पोस्ट पढें - 
नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय
नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय (Indian Nobel Prize Winners) :- 
भारत को विश्वगुरु कहा जाता है एंव विश्वभर में भारतीयों ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है| कई भारतीयों को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| तो आईये जानते है कि अब तक किन भारतीयों को नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित (Indian who won nobel prize) किया जा चुका है।
अभी तक कुल 9 भारतीयों/ भारतीय मूल के व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है ये निम्न है  -

  1. रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) 1913 - साहित्य
  2. सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (Sir Chandrasekhara Venkata Raman) 1930 - भौतिकी
  3. हरगोबिंद खुराना – (Hargobind Khorana) 1968 - चिकित्सा
  4. मदर टेरेसा (Mother Teresa) 1979 - शांति
  5. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) 1983 -भौतिकी
  6. अमर्त्य सेन (Amartya Sen) 1998 - अर्थशास्त्र
  7. वी. एस. नायपाल (V.S. Naipaul) 2001 - साहित्य
  8. वेंकटरमन रामाकृष्ण (Venkatraman Ramakrishnan) 2009 - रसायन
  9. कैलाश सत्यार्थी  (Kailash Satyarthi) 2014 - शांति

लेकिन दोस्तो इन सभी के नाम याद रखना मुश्किल है न ? तो आप चिंता मत कीजिये हम आपको एक ऐसी बता रहे है कि आप इन सभी के नामों को याद कर पाऐंगे और वो भी क्रम से - 

GK Trick - नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय 
Trick  -  {रवि सर हमारे सुबह आम ना बिके}

रवि  - रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) 1913
सरसर चंद्रशेखर वेंकटरमन (Sir Chandrasekhara Venkata Raman) 1930
हरगोबिंद खुराना – (Hargobind Khorana) 1968
मारेमदर टेरेसा (Mother Teresa) 1979
सुबहसुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) 1983
आमअमर्त्य सेन (Amartya Sen) 1998
नावी. एस. नायपाल (V.S. Naipaul) 2001
बिवेंकटरमन रामाकृष्ण (Venkatraman Ramakrishnan) 2009 
के कैलाश सत्यार्थी  (Kailash Satyarthi) 2014


इसी तरह की ओर अधिक Tricks पाने के लिये खरीदिये GK Trick की किताब –


दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –
तो दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! अब आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है !  क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !



इन भारतीयों के बारे में वर्णन निम्न है - 

1.रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore):-
रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पाने वाले एशिया एंव भारत के पहले व्यक्ति (First Indian Nobel Prize Winner) थे। महान कवि और रचयिता गुरु रबींद्र नाथ टैगोर को 1913 में साहित्य (Literature) के क्षेत्र में उनकी काव्य पुस्तक ‘गीतांजलि’ (Gitanjali) के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। रवींद्रनाथ टैगोर ने महज आठ वर्ष की उम्र से ही कवितायें (poetry) लिखनी शुरु कर दी थी। वे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत और बंग्लादेशदो देशों के लिये राष्ट्रगान (National anthem) लिखा। ‘गीतांजलि’ (Gitanjali) और ‘साधना’ (Sadhana) उनकी महत्वपूर्ण कृतियां हैं।

2.सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (Sir Chandrasekhara Venkata Raman):-
सी.वी रमन (C.V.Raman) को भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए,1930 में नोबेल पुरुस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया। डॉ. रमन ने अपने अनुसंधान में इस बात का पता लगाया कि जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है तब उसकी वेवलैंथ (तरंग की लम्बाई) में बदलाव आता है। इसी को रमन इफ़ेक्ट (Raman Effect) के नाम से जाना गया।

3.  अमर्त्य सेन (Amartya Sen) :-
वर्ष 1998 में अमर्त्य सेन (Amartya Sen) को अर्थशास्त्र (Economics) में उनके योगदान के लिये नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अकाल में भोजन की व्यवस्था के लिये अपनी थ्योरी दी। वह पहले भारतीय थे जिन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला (first Indian Nobel Prize Winner In Economics)| पिछले चालीस बरसों में तीस से अधिक भाषाओं में उनकी पुस्तकें छप चुकी हैं।

4.  मदर टेरेसा (Mother Teresa):-
45 सालों तक गरीबअसहाय और मरीजों की सेवा में तल्लीन अल्बीनियाई मूल की भारतीय मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel for Peace) मिला। मदर टेरेसा (Mother Teresa) ने भारत में बेसहाराअनाथ और रोगियों की सेवा करके समाज में सेवा का एक उदाहरण पेश किया जिसके चलते उन्हें विश्व शांति का नोबेल मिला।

5.  हरगोबिंद खुराना – (Hargobind Khorana):-
आनुवांशिक कोड (डीएनए) की व्याख्या करने वाले भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक डॉ. हरगोबिंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physiology or Medicine) दिया गया। खुराना ने मार्शलनिरेनबर्ग और रोबेर्ट होल्ले के साथ मिलकर चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया। उन्हें कोलम्बिया विश्वविद्यालय की ओर से 1968 में ही होर्विट्ज़ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

6.  सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar):-
1983 में भौतिक शास्त्र(Physics) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics) दिया गया। डॉ. चंद्रशेखर भारतीय मूल (Indian Origin) के अमरीकी नागरिक होने के साथ साथ एक विख्यात खगोल भौतिक शास्त्री थे। उनके सिद्धांत से ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में अनेक रहस्यों का पता चला।।

7.  वेंकटरमन रामाकृष्ण (Venkatraman Ramakrishnan):-
चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए भारतीय मूल (Indian Origin) के अमरीकी नागरिक वेंकटरमन रामाकृष्ण को 2009 में रसायन शास्त्र के क्षेत्र में (Nobel Prize in Chemistry) नोबेल मिला। रामाकृष्ण को इजराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ के साथ संयुक्त तौर पर रसायन के नोबेल के लिए सम्मानित किया गया। नोबेल पाने वाले तीनों वैज्ञानिकों ने थ्रीडी तकनीक के ज़रिए समझाया कि किस तरह रिबोसोम्ज़ अलग-अलग रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं|

8. कैलाश सत्यार्थी  ( Kailash Satyarthi ):-
कैलाश सत्यार्थी ( Kailash Satyarthi ) को बाल अधिकारों की रक्षा एंव बाल श्रम के विरूद्ध लड़ाई के लिए वर्ष 2014 में नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया हैउन्होंने बचपन बचाओ आन्दोलन (Bachpan Bachao Andolan) की स्थापना की और विश्व भर में हजारों बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कियाउन्हें पाकिस्तान की मलाला युसुफ़जई (Malala Yousafzai) के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति  पुरुस्कार से सम्मानित किया गया |




1 टिप्पणी:

Thank You